‘मुंह काला करोगी…’ पैदा होते ही मरने को छोड़ा, पिता ने पीटा; एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का छलका दर्द

    7
    0
    Jeevan Ayurveda

    bplnews24:

    मुंबई 
    बोल्ड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की लाइफ में स्ट्रगल और विवाद की बड़ी भूमिका रही है. वो पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं. मिस एशिया बिकिनी भी रह चुकी हैं. छत्तीसगढ़ में पैदा हुईं गहना के लिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था. अपनी बोल्ड इमेज की वजह से गहना को समाज और परिवार के ताने सुनने पड़े। 

    Ad

    गहना का दर्दभरा बचपन
    गहना ने एजाज खान के पॉडकास्ट में जिंदगी के स्ट्रगल पर बात की. उन्होंने बताया कैसे जन्म लेने के बाद से उनके साथ अन्याय हुआ. उनके पैदा होने पर घरवाले खुश नहीं थे. गहना ने कहा- मेरे पैदा होने के बाद मुझे चीटियों के पास फेंक दिया गया था. मेरी ऐसी हालत थी कि मैं किसी भी पल मर जाऊंगी. मेरे घर में बड़े पापा और मां की बहुत चलती थी. तब मेरे नाना आए. मामी ने मुझे फीड कराया. आखिर मैं बच गई. मेरी कोई कुंडली नहीं है. मेरे पैदा होने का वक्त किसी को पता नहीं है. क्योंकि मेरे जन्म में किसी को इंटरेस्ट नहीं था। 

    गहना ने आगे कहा- घर में बहुत मार पड़ती थी. मुझे घरवाले जानवरों की तरह मारते थे. बाल खींचकर मारते थे. स्कूल से घर आने में लेट हुआ तो पापा मारते थे. हमें कुत्तों की तरह मारा था. मुझे रोज चोट लगती थी. स्कूल में ही मुझे डायबिटीज हो गई. हमें ऐसे डराया गया कि शादी करोगे तो पिता जैसा आदमी मिलेगा. बचपन के इस माहौल की वजह से ट्रॉमा हो गया था। 

    गहना के मुताबिक, उन्हें डर था पापा के साथ रहेंगी तो वो अपने जैसे शख्स के साथ उनकी शादी करा देंगे. इसलिए उन्होंने घर से बाहर जाने की ठानी. गहना ने कहा- मुझे कोई घर से बाहर भेजने को राजी नहीं था. बड़े पापा-मां ने कहा कि मुंह काला कर देगी. तब मैं कपड़े वाली नाइलॉन की रस्सी से लटक गई थी. मैंने पुलिस के लिए लेटर लिखा कि मुझे पढ़ाया नहीं जा रहा है इसलिए मैं ऐसा कदम उठा रही हूं. तभी मां ने ये सब देख लिया. मेरे पापा ने कहा खुद लोन लेकर पढ़ो, वो पैसे नहीं देंगे। 

    वर्कफ्रंट पर, गहना को पहचान बोल्ड शोज से मिली. वो गंदी बात सीजन 3 में नजर आई थीं. बतौर मॉडल उन्होंने अपना करियर शुरू किया. कई ब्रांड्स के लिए कमर्शियल्स किए. 'फिल्मी दुनिया' से इंडस्ट्री में एंट्री की. कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए। 

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here