Home छत्तीसगढ़ रायपुर में NMDC कार्यालय पहुंची संसदीय राजभाषा समिति, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन...

रायपुर में NMDC कार्यालय पहुंची संसदीय राजभाषा समिति, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का लिया जायजा

28
0
Jeevan Ayurveda

संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के 
रायपुर कार्यालय का राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं कार्यान्‍वयन संबंधी  निरीक्षण 

रायपुर

Ad

संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति द्वारा 17 जुलाई, 2026 को एनएमडीसी लिमिटेड के रायपुर कार्यालय का राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं कार्यान्‍वयन संबंधी निरीक्षण किया गया एवं समीक्षा की गई।
इस निरीक्षण एवं समीक्षा हेतु संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उप समिति की ओर से माननीय श्रीरंग आप्‍पा बारणे, संसद सदस्‍य (लोकसभा) एवं संयोजक तथा समिति के अन्‍य माननीय सदस्‍य उपस्थित थे। इस अवसर पर इस्‍पात मंत्रालय की ओर से श्रीमती सुदर्शन मैंदीरता, संयुक्‍त सचिव एवं चन्‍द्रेश कुमार मीना, सहायक निदेशक (राजभाषा) तथा एनएमडीसी मुख्‍यालय से कृष्‍ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक); सुधांश वर्मा,  महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं राजेश कुमार  गोंड, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) तथा अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी तथा रायपुर कार्यालय से कार्यालय प्रमुख प्रदीप कुमार, मुख्‍य महाप्रबंधक; श्रीमती बनानी राय, वरिष्‍ठ प्रबंधक (मा.सं.) एवं नोडल राजभाषा अधिकारी उपस्थित थे।  
तीसरी उप समिति द्वारा किए गए निरीक्षण एवं समीक्षा में एनएमडीसी रायपुर कार्यालय के कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग एवं कार्यान्‍वयन उत्‍कृष्‍ट पाया गया तथा समिति द्वारा एनएमडीसी रायपुर कार्यालय को उत्‍कृष्‍टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 
इस निरीक्षण के अवसर पर राजभाषा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस राजभाषा प्रदर्शनी में रायपुर कार्यालय एवं एनएमडीसी मुख्‍यालय द्वारा संयुक्‍त रूप से राजभाषा हिंदी में किए जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ अपेक्षित दस्‍तावेज यथा विजिटिंग कार्ड, मुहरों की छाप, पत्र शीर्ष, नक्‍शे, प्रमाण पत्र, परियोजनाओं एवं मुख्‍यालय से जारी मासिक पत्रिकाएं, गृह पत्रिकाएं एवं तकनीकी पत्रिकाएं, कार्यशाला पाठ्य सामग्री, वार्षिक प्रतिवेदन, कोड, मैनुअल, त्रिभाषी शब्‍दकोश, टेलीफोन निर्देशिका, सेवा पुस्तिका, मानक प्रपत्र, उच्‍चाधिकारियों द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य, विज्ञान, राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार, राजभाषा इस्‍पात सम्‍मान एवं नराकास शील्‍ड, प्रोत्‍साहन योजना का विवरण, लेखा नियम पुस्‍तक,  ब्रोचर एवं समाचार कतरनों इत्‍यादि का प्रदर्शन किया गया। 
तीसरी उप समिति द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी के निरीक्षण के अवसर पर रायपुर कार्यालय के प्रमुख एवं राजभाषा नो‍डल अधिकारी तथा एनएमडीसी मुख्‍यालय के वरिष्‍ठ अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी उपस्थित थे। समिति द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here