लॉक अप में शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बढ़ा हाईवोल्टेज ड्रामा

    4
    0
    Jeevan Ayurveda

    एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप' में इस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. टेंशन के माहौल के बीच एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने लॉक अप में तहलका मचा दिया है. शिल्पा ने शो में एंट्री करते ही हर किसी से पंगे लेने शुरू कर दिए. राम कपूर के बाद शिल्पा ने सुनीता आहूजा को उकसाने की कोशिश की. लेकिन सुनीता ने अपने जवाब से शिल्पा की बोलती बंद कर दी.

    शिल्पा ने सुनीता से लिया पंगा
    शिल्पा शिंदे शो में सुनीता आहूजा पर उनकी शादी को लेकर तंज कसती नजर आईं. शिल्पा ने सुनीता को ताने मारते हुए कहा-हम तो गोविंदा के फैन हैं. आप ऐसे कैसे कर सकती हो? आप ऐसे कैसे बोल सकती हो? आपको पता भी है आपने क्या फैसला लिया है?

    Ad

    शिल्पा के तानों से परेशान सुनीता भी चुप नहीं रहीं. उन्होंने बेबाकी से शिल्पा को लताड़ लगाई. सुनीता गुस्से से शिल्पा से बोलीं- जब तुम्हारे ऊपर गुजरेगा तुम्हें तब पता चलेगा. ज्यादा बक… मत करो. सुनीता का बेबाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. फैंस का कहना है कि सिर्फ सुनीता ही शिल्पा शिंदे को चुप करा सकती हैं.

    फूट-फूटकर रोईं सुनीता
    इसके अलावा शो में सुनीता का इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखने को मिला. खाना न मिलने की वजह से सुनीता मेकर्स से नाराज दिखीं. उन्होंने रोते हुए शो के मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई. सुनीता शो में काफी गालियां देती हुई भी नजर आईं.

    सुनीता गुस्से से बोलीं- हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ रही है. मेरे सारे बच्चे यहां भूखे हैं. मुझे चीची मना कर रहा था कि मत जा, लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी. जब भी मैं उसकी बात नहीं मानती तो पछताती हूं.

    सुनीता ने शो छोड़ने की धमकी भी दी. वो फूट-फूटकर रो पड़ीं. फिर रितेश देशमुख ने उन्हें संभाला और उनके आंसू पोंछकर उन्हें चुप कराया. लॉक अप में इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है. इसलिए आप भी कोई एपिसोड मिस न करें.

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here