गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने

    4
    0
    Jeevan Ayurveda

    90s के सुपरस्टार गोविंदा की बात ही कुछ और है. आज भले ही उनके पास फिल्में नहीं हैं. उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, फिर भी उन्हें देखकर फैंस की दीवानगी कम नहीं होती. वो सोशल इवेंट्स और फंक्शन में हीरो नंबर 1 को देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं.

    गोविंदा ने लगाए ठुमके
    गोविंदा को बीती रात एक इवेंट में देखा गया. ब्लैक सूट में वो काफी हैंडसम लगे. जैसे ही इवेंट में उन्होंने एंट्री की फैंस क्रेजी हो गए. गोविंदा कहीं आए और स्टेज पर डांस की धमक न दिखाएं, भला ऐसा कैसे हो सकता है. गोविंदा ने इवेंट में डांस किया. स्टेज पर मॉडल संग वो झूमते दिखे. एक्टर का डांस देख फैंस का दिन बन गया है. लेकिन वेन्यू में थोड़ा हंगामा हो गया था.

    Ad

    सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. बाउंसर और पैपराजी के बीच हंगामा हो गया. एक्टर के बाउंसर ने पैपराजी को रोका, उन्हें हाथ लगाया. इससे नाराज होकर गहमागहमी बढ़ी. तभी गोविंदा आए और उन्होंने मामले को शांत कराया. एक्टर ने वहां सबको चुप कराया और शांति से पूरी सिचुएशन को संभाला. गोविंदा के कूल अंदाज की फैंस ने तारीफ की है.  

    करियर बनाने में बिजी सुनीता
    फैंस के बीच गोविंदा की पर्सनल लाइफ की चर्चा ज्यादा है. पत्नी सुनीता आहूजा संग उनका तलाक का मामला विवादों में है. सुनीता अक्सर पति पर निशाना साधती हुई दिखती हैं. सुनीता ने इशारों में पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में होने का हिंट दिया है. हालांकि गोविंदा ने ऐसा होने से इनकार किया है. गोविंदा और सुनीता साथ में भी नजर नहीं आते हैं. पति संग अनबन के बीच सुनीता शोबिज में अपना करियर बनाने की कोशिश में लगी हैं.

    उन्होंने भांजे कृष्णा अभिषेक संग भी पैचपअ कर लिया है. वो व्लॉगर बन चुकी हैं. रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आती हैं. फैंस सुनीता-गोविंदा को स्क्रीन पर साथ देखने के इंतजार में हैं. पहले वो बतौर कपल ही शोज में एंट्री लेते थे. लेकिन अब उनके हालात और जज्बात दोनों ही बदल चुके हैं.

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here