हैदराबाद
तेलंगाना जागृति संगठन की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने शनिवार को ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (टीआरएस) नामक नए राजनीतिक दल की शुरुआत की।
कविता ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी के नाम की घोषणा की।
बता दें कि सितंबर 2025 में कविता को बीआरएस से तब निलंबित कर दिया गया था जब उन्होंने अपने चचेरे भाई एवं पार्टी नेता टी. हरीश राव और रिश्तेदार जे. संतोष कुमार पर बीआरएस के शासन के दौरान निर्मित कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना को लेकर अपने पिता और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव की छवि को ‘‘खराब’’ करने का आरोप लगाया था।
निलंबन के बाद से वह तेलंगाना जागृति नामक अपने नेतृत्व वाले सांस्कृतिक संगठन के बैनर तले सार्वजनिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं…
कविता ने आरोप लगाया कि राज्य की पिछली सरकारों ने किसानों, युवाओं, बिजनेसमैन और पिछड़े समुदायों की उम्मीदों को तोड़ा है. उनकी नई पार्टी का मकसद सबका विकास और आत्मनिर्भरता होगा।
'जनता के करीब होगा शासन'
के. कविता ने बताया कि उनकी पार्टी का सिद्धांत शासन को जनता के करीब ले जाना है. वो उन स्थानीय समस्याओं को तरजीह देंगी जिन्हें अक्सर बड़े राजनीतिक दल नजरअंदाज कर देते हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी जाति, धर्म या समुदाय के भेदभाव के बिना सभी की सेवा करेगी।
BRS और BJP पर हमला
कविता ने आरोप लगाया कि BRS और BJP दोनों ही तेलंगाना में विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'BRS पार्टी 1,000 साल बाद भी नहीं बदलेगी. वहां उन लोगों का कोई जिक्र नहीं है जिन्होंने तेलंगाना को राज्य बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी।










