कैसे और क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर? विवेक अग्निहोत्री बताएंगे रियल स्टोरी, फिल्म का अनाउंसमेंट

    71
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई 

    फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है. खबरों के मुताबिक, वो ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बना रहे हैं, जो अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई पर आधारित है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब 'Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan' से इंस्पायर्ड है। 

    Ad

    पहलगाम आतंकी हमलों की कार्रवाई का सच
    विवेक कहते हैं कि ये कहानी जरूरी भी है और वक्त की मांग भी. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं हमेशा ऐसी कहानियां बताने में यकीन रखता हूं जो थोड़ी असहज हों, लेकिन जरूरी हों. मेरी कोशिश है कि इस कहानी को पूरी सच्चाई के साथ दिखाया जाए, जिसमें बहादुरी, प्रोफेशनलिज्म और स्ट्रैटेजी सब नजर आए, और साथ ही ये एक रोमांचक फिल्म भी बने। 

    इस प्रोजेक्ट को विवेक की कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शन और भूषण कुमार की टी-सीरीज मिलकर बना रही है. फिल्म में 6 मई से 10 मई 2025 के बीच हुए पूरे ऑपरेशन को विस्तार से दिखाया जाएगा। 

    विवेक ने आगे बताया- हमने आर्म्ड फोर्सेस की अलग-अलग यूनिट्स के साथ मिलकर ग्राउंड लेवल पर रिसर्च की है, ताकि सिर्फ ये नहीं समझ सकें कि क्या हुआ, बल्कि ये भी कि कैसे और क्यों हुआ. असल कहानी काफी ज्यादा जटिल और सटीक है, जितनी आम लोगों को पता है उससे कहीं ज्यादा। 

    टी-सीरीज से मिलाया हाथ
    वहीं भूषण कुमार का कहना है कि ये फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है. उन्होंने कहा- कुछ कहानियां आप नहीं चुनते, वो आपको चुनती हैं. ऑपरेशन सिंदूर भी ऐसी ही कहानी है. जब देश ऐसे बड़े घटनाक्रम से गुजरता है, तो उसे सच्चाई के साथ दर्ज करना जरूरी हो जाता है। 

    फिलहाल फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

    विवेक की पिछली बड़ी फिल्म द बंगाल फाइल्स उनकी इन्वेस्टिगेटिव ट्रिलॉजी का आखिरी हिस्सा थी. इससे पहले वो द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स बना चुके हैं। 

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here