‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी, अहान शेट्टी ने शेयर की यादगार तस्वीरें

    74
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई

    बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही थी और अब अहान ने अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की और एक इमोशनल नोट लिखा, जिससे फैन्स भी काफी भावुक हो गए.

    Ad

    अहान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “बॉर्डर 2 की शूटिंग खत्म हो गई. आज जब मैं सेट से बाहर निकला तो मन उम्मीद से ज्यादा भारी लगा. इस फिल्म ने मुझे बहुत चुनौती दी और ऐसी यादें दी जिन्हें मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा. मैं अपने दिल से हमारी सेना, उन शानदार कलाकारों जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला और पूरी टीम का शुक्रिया करता हूं, जो अब मेरे लिए परिवार जैसी बन गई है. ये फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं है… इसमें असली कहानियां हैं, असली हिम्मत है, और वो देशभक्ति है जो परदे से कहीं ज्यादा गहरी है. शुक्रिया ‘बॉर्डर 2’… ये सफर हमेशा मेरे दिल में रहेगा. जय हिंद.”

    फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
    बता दें, फिल्म में अहान शेट्टी के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार शामिल है. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि यह 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसमें कारगिल युद्ध 1999 की सच्ची घटना दिखाई जाएगी. हालांकि मेकर्स ने इसके रिलीज की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह 2026 में रिलीज हो सकती है.

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here