महाकाल के दरबार में बेटे संग पहुंची अभिनेत्री कुनिका सदानंद, कहा- धन्य हो गई दर्शन पाकर

    118
    0
    Jeevan Ayurveda

    उज्जैन
    फिल्म अभिनेत्री कुनिका सदानंद मंगलवार को अपने बेटे अयान के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और फिर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। करीब 7 वर्षों बाद बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं कुनिका ने कहा कि इतने वर्षों में मंदिर की व्यवस्थाएं और स्वरूप पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने कहा, “बाबा महाकाल के दर्शन कर धन्य हो गई हूं। सभी पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे, यही मेरी कामना है।”

    मंदिर प्रशासन की ओर से हुआ अभिनंदन
    श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कुनिका सदानंद एक मशहूर अभिनेत्री, वकील, निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मंदिर परिसर में उनके स्वागत व सत्कार की व्यवस्था अभिषेक शर्मा की ओर से की गई। दर्शन के दौरान कुनिका और उनके बेटे ने नंदी पर जल अर्पण किया और परिवार सहित शिव साधना की।

    Ad

    1988 में की थी करियर की शुरुआत
    कुनिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म ‘कब्रिस्तान’ से की थी। वह फिल्मों में खासतौर पर नकारात्मक और हास्य भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘बेटा’, ‘गुमराह’, ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

    टीवी और संगीत में भी बनाई पहचान
    फिल्मों के अलावा कुनिका ने कई लोकप्रिय टीवी शोज़ जैसे ‘स्वाभिमान’, ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ में भी काम किया है। कम ही लोग जानते हैं कि वह एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं।

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here