Home मध्य प्रदेश नवविवाहिता अपने पति को नींद की गोलियां खिलाकर घर से सोने-चांदी के...

नवविवाहिता अपने पति को नींद की गोलियां खिलाकर घर से सोने-चांदी के जेवर व नगदी लेकर भागी, मामला दर्ज

85
0
Jeevan Ayurveda

शिवपुरी
दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन में एक नवविवाहिता अपने पति को नींद की गोलियां खिलाकर घर से सोने-चांदी के जेवर व नगदी लेकर भाग गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार डामरोन निवासी अभिषेक पुत्र मोहन वंशकार उम्र 22 साल की शादी 30 अप्रैल को ग्राम परसौंदा से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी दौरान 27 मई की रात महिला ने पति के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं, जिससे पति गहरी नींद में सो गया।
 
2 लाख 90 हजार रुपये का सामान लेकर भागी
इसी दौरान रात को उसकी पत्नी निशा घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 30 हजार रुपये नगद सहित हाल ही दिलाया दस हजार रुपये का नया मोबाइल लेकर भाग गई है। 28 मई की सुबह अभिषेक वंशकार की नींद खुली, तो देखा कि पत्नी घर पर नहीं थी।

Ad

पुलिस ने शुरू की जांच
अभिषेक ने हर संभव स्थान पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसका मोाबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here