Home राज्य लातेहार में दो खूंखार माओवादी ढेर, दोनों पर 5 से 10 लाख...

लातेहार में दो खूंखार माओवादी ढेर, दोनों पर 5 से 10 लाख का था इनाम

68
0
Jeevan Ayurveda

लातेहार

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मार गिराए गए। मरने वालों में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा भी शामिल है, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लातेहार पुलिस थाने के अंतर्गत जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादी से अलग हुए झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के प्रमुख लोहरा और उसके सहयोगी को ढेर कर दिया गया।

Ad

पप्पू लोहारा और प्रभात गंझू को मार गिराया
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने झारखंड के लातेहार जिले में 10 लाख रुपये के इनाम वाले पप्पू लोहारा और 5 लाख रुपये के इनाम वाले प्रभात गंझू को मार गिराया। उन्होंने बताया कि दोनों ही झारखंड जन मुक्ति परिषद के खूंखार नक्सली संगठन के नेता थे। समूह का एक अन्य खूंखार सदस्य घायल भी हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद की गई है।

जंगल में होने की सूचना मिलने पर कार्रवाई
पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। लोहरा और उसके साथियों के जंगल में होने की सूचना मिलने पर लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

दोनों ओर से जमकर हुई गोलीबारी
पुलिस ने बताया कि जैसे ही माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखा, उन्होंने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। लोहरा और जेजेएमपी के एक अन्य सदस्य मुठभेड़ में मारे गए। उसकी पहचान प्रभात गंझू के रूप में हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here