अंजना सिंह की फिल्म ‘कुस्ती’ का फर्स्ट लुक रिलीज

    61
    0
    Jeevan Ayurveda

    मुंबई,

     भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह की आने वाली फिल्म ‘कुस्ती’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।

    Ad

    अंजना सिंह पोस्टर में ज़मीन पर विरोधी को चित करती नज़र आ रही हैं। फिल्म ‘कुस्ती’ एक फ्रेश और मनोरंजक कहानी के साथ तैयार की गई है, जिसमें एक्शन, फन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। निर्देशक देव पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को रोमांच से भरपूर अनुभव देगी और भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने बताया कि ‘कुस्ती’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश और मनोरंजन का ज़रिया है। उन्होंने अंजना सिंह को धाकड़ गर्ल बताते हुए कहा कि यह फिल्म उनके करियर की एक अहम मील का पत्थर साबित होगी।

    फिल्म ‘कुस्ती’ में अंजना सिंह के अलावा जय यादव, देव सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, जे. नीलम, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, कनचन मिश्रा, विद्या सिंह, निश्चा सिंह समेत कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। चाइल्ड आर्टिस्ट आर्यन बाबू और अदिति सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। फिल्म ‘कुस्ती’को वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित किया गया है। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि गीतकार राजेश पाण्डेय और ऋषि ग्वाला हैं। फिल्म की कहानी विनय सिंह की है और स्क्रिप्ट राजेश पाण्डेय और निशांत पाण्डेय ने लिखी है।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here