
रायपुर
राज्य स्थापना दिवस के दिन रविवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य अलंकरण पुरस्कार समारोह में 24 नागरिकों व संस्थाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत व मंत्रिमंडल के सहयोगियों की मौजूदगी में प्रदान किए।
राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में
- वीरनारायण सिंह सम्मान- रूपराय नेताम नगरी जिला धमतरी (आदिम जाति कल्याण)
- बिसाहू दास महंत पुरस्कार-राजेश देवांगन जांजगीर-चांपा मधुसूदन देवांगन जांजगीर-चांपा (संयुक्त रूप से)
- राजेश देवांगन रायगढ़, वीरेन्द्र देवांगन जांजगीर-चांपा (बुनकर)
- डॉ. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान-शंभु शक्ति सामाजिक सेवा संस्थान, दुगली धमतरी (आदिवासी सेवा-उत्थान)
- यतियतन लाल सम्मान – बढ़ते कदम रायपुर (अहिंसा एवं गौ रक्षा के लिए)
- महाराज अग्रसेन पुरस्कार – रामअवतार अग्रवाल बिलासपुर (सामाजिक समरसता के लिए)
- पं.माधव राव सप्रे सम्मान-राजेन्द्र धोड़परकर (पत्रकारिता के लिए)
- गुण्डाधुर सम्मान-आकर्षी कश्यप दुर्ग (खेल के लिए)
- मिनीमाता सम्मान- श्रीमती शाहना कुरैशी दुर्ग (महिला उत्थान के लिए)
- पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान -आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्रा रायपुर (सामाजिक आर्थिक व शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए)
- पंडित सुन्दर लाल शर्मा सम्मान – डॉ. सुशील त्रिवेदी रायपुर जीवननाथ मिश्र अंबिकापुर (संयुक्त रूप से – साहित्य के क्षेत्र में)
- चक्रधर सम्मान -डॉ. भारती बंधु (स्वामी जीसीडी भारती) रायपुर (कला एवं संगीत के लिए)
- दाऊ मंदराजी सम्मान – शिवकुमार दीपक दुर्ग रूपसाय सलाम नारायणपुर (संयुक्त रूप से – लोक कला के लिए)
- डॉ. खूबचंद बघेल – एनेश्वर वर्मा राजनांदगांव (कृषि में उत्कृष्ट कार्य के लिए)
- चंदूलाल चंद्राकर सम्मान – ब्रम्हवीर सिंह
- सुममता लांजेवार (प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए )
- ठा. प्यारेलाल सिंह सम्मान -बैजनाथ चंद्राकर (सहकारिता के लिए)
- हाजी हसन अली सम्मान- हनीत नजिनी धमतरी (उर्दू भाषा सेवा के लिए)
- प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान -सर्वज्ञ सिंह मरकाम बिलासपुर (तीरंदाजी के लिए)
- धन्वंतरि सम्मान – डॉ. गौतमचंद जैन रायपुर (आयुर्वेद चिकित्सा के लिए)
- बिलासा बाई केवटिन सम्मान -गौरव सलूजा रायगढ़ (मछली पालन के लिए)
- संस्कृत भाषा सम्मान – डॉ. कुसुम कान्हे रायपुर (संस्कृत भाषा के लिए)
- लखन लाल मिश्र सम्मान- श्रीमती दिव्या शर्मा रायपुर (अपराध अनुसंधान के लिए)
- महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव -अंबुजा सीमेंट यूनिट भाटापारा-बलौदाबाजार हरीश मित्तल रायगढ़ (श्रम कल्याण के क्षेत्र में)
- बैरिस्टर छेदीलाल सम्मान- डॉ. निर्मल शुक्ला और विनोद चावड़ा (विधि के लिए)
- राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन-कृष्णकुमार देवांगन बलौदाबाजार, मनहरण देवांगन जांजगीर-चांपा (संयुक्त रूप से) प्रदान किया गया।