Home Uncategorized मुख्यमंत्री चौहान के साथ पद्मडॉ. किरण सेठ ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पद्मडॉ. किरण सेठ ने किया पौध-रोपण

20
0
  • डॉ. सेठ युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पद्मडॉ. किरन सेठ के साथ करंज, सागौन और पिथोरिया के पौधे लगाए। आईआईटी दिल्ली के 73 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. किरन सेठ श्रीनगर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। डॉ. सेठ के साथ सुसविता राजे, राजेन्द्र कोठारी, सुरश्मि सारस्वत, डॉ. अनुपमा शर्मा, श्रेयस शुक्ला, मनीष साहू, सुसुरभि मेहरोत्रा, विक्की लाल स्वामी, एंटोनी घोष और सुसीमा बजाज पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला ने भी पौधे लगाए। नसरूल्लागंज के जितेन्द्र गौड़ ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। उनके साथ गोपाल तिवारी, अवध पटेल, ओम पटेल, देवी सिंह वेड़ा और अनुराग गौड़ भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

 

Previous articleमोबाइल के दुष्प्रभाव को रोकना होगा, इससे बचपन हो रहा है खत्म – न्यायाधीश भादुड़ी
Next articleपूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल आज AKS विश्विद्यालय सतना में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here