Home मध्य प्रदेश खाद गोदाम शेरगंज और सिविल लाइन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

खाद गोदाम शेरगंज और सिविल लाइन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

23
0

सतना
कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने शनिवार को सतना शहर के शेरगंज और सिविल स्थित विपणन संघ के खाद गोदाम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खाद गोदाम के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिये। इस दौरान उन्होंने गोदामों में खाद विक्रय, भंडारण, वितरण, स्टॉक पंजी एवं तौल व्यवस्था भी देखी। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान खाद के भंडारण एवं उठाव के बेहतर प्रबंध करें, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी नही हो। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि केसी अहिरवार, डीएमओ मार्कफेड भी मौजूद रहे।

Previous articleबहुजन समाज पार्टी सेक्टर व पोलिंग का संगठन कैडर कैंप आयोजित किया।
Next articleस्वच्छता ग्राही संघ की बैठक हुई संपन्न,मुख्यमंत्री मंडला आगमन पर सौंपेंगे ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here