Home राजनीति विनय गुप्ता बोले – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नाहन-पांवटा में करेंगे...

विनय गुप्ता बोले – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नाहन-पांवटा में करेंगे जनसभा को संबोधित

28
0

नाहन
हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े 4 वर्षों में जिला सिरमौर में अभूतपूर्व विकास किया है। जिसके चलते जिला सिरमोर विकास में शिखर की ओर अग्रसर हो रहा है। यह बात नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कही। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 जनवरी को पांवटा साहिब विधानसभा के नगर परिषद ग्राउंड में तथा नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इन जनसभाओं का आयोजन हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष में पहुंचने पर किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश की युवा पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश के विकास से रूबरू करवाने के लिए हिमाचल तब और हिमाचल अब विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियो में हिमाचल के विकास की गाथा प्रदर्शित की जाएगी। विनय गुप्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिला सिरमौर को आईआईएम, 1130 करोड रुपए से पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे पर बनने वाले प्रदेश के पहले ग्रीन कॉरिडोर, श्रीरेणुकाजी डैम का शिलान्यास जोकि 7000 करोड़ से बनेगा अनेकों ऐसे विकास कार्य हैं। जोकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मिले हैं।

विनय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व में 5वे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिला सिरमौर की 5 सीटों पर भाजपा विजय होगी। भाजपा ने कर्मचारियों को अनेक लाभ दिए हैं। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहां में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त देने की घोषणा की है। विनय गुप्ता ने बताया कि नाहन से शिमला की ओर जाते हुए पच्छाद भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सराहां में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे। इस अवसर पर विनय गुप्ता के साथ विशाल तोमर, मनीष तोमर, नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर तथा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग भी उपस्थित थे।

Previous articleरीट आंसर-की जल्द ही हो जाएंगे जारी, आवेदन में सुधार कल तक, BSER ने जारी किया नोटिस
Next articleरतलाम की नगरपरिषद पिपलौदा में भ्रष्टाचार पर एक्शन, CMO सस्पेंड, कंपनी ब्लैकलिस्टेड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here