Home Uncategorized मुख्यमंत्री चौहान ने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री चौहान ने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया

32
0

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  प्रातः मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी।

सुरक्षा अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा

मुख्यमंत्री चौहान ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। सम्मानित एवं पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा अजय पाण्डेय, डीएसपी पंकज मिश्रा, डीएसपी सचिन धुर्वे एवं भैयालाल प्रजापति, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र ठाकुर, इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह तंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

 

Previous articleमातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव
Next articleपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, लगातार 88वें दिन भी कोई बदलाव नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here