Home राजनीति महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देवेन्द्र फडणवीस को मिला गृह...

महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, देवेन्द्र फडणवीस को मिला गृह और वित्त विभाग

36
0

मुंबई

 महाराष्ट्र में रव‍िवार को एकनाथ श‍िंदे (Eknath Shinde) कैब‍िनेट के मंत्र‍ियों के व‍िभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को महत्वपूर्ण गृह विभाग द‍िया है। नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि फडणवीस वित्त और योजना मंत्रालय भी संभालेंगे।

वहीं बीजेपी के कोटे से मंत्री बने राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे। सुधीर मुनगंटीवार को वन मंत्री बनाया गया है, जो उन्होंने पहले से ही संभाला था। पूर्व राज्य बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल उच्च और तकनीकी शिक्षा के नए मंत्री हैं, वे संसदीय मामलों को भी देखेंगे। शिवसेना के विद्रोहियों के शिंदे के नेतृत्व वाले गुट से दीपक केसरकर स्कूली शिक्षा के मंत्री हैं, जबकि अब्दुल सत्तार को कृषि विभाग दिया गया है।

एकनाथ श‍िंदे के 18 मंत्रियों को म‍िले व‍िभाग इस प्रकार हैं:
सर्वश्री राधाकृष्ण विखे पाटिल- राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास
सुधीर मुनगंटीवार- वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और मत्स्य पालन
चंद्रकांत पाटिल- उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य
डॉ विजयकुमार गावित– आदिवासी विकास

गिरीश महाजन- ग्राम विकास एवं पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण

गुलाबराव पाटिल– जल आपूर्ति और स्वच्छता,
दादा भुसे- बंदरगाह और खदान
संजय राठौर- खाद्य एवं औषधि प्रशासन
सुरेश खाड़े– कामगार
संदीपान भुमरे– रोजगार गारंटी योजना और बागवानी
उदय सामंत– उद्योग
तानाजी सावंत– सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
रवींद्र चव्हाण– लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण
अब्दुल सत्तार- कृषि
दीपक केसरकर– स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा
अतुल सावे- सहकारिता, अन्य पिछड़ा वर्ग और बहुजन कल्याण
शंभूराज देसाई– राज्य उत्पादन शुल्क
मंगलप्रभात लोढा– पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता, महिला और बाल विकास

Previous articleशाकिब अल हसन को मिली BCB से माफी, टी20 वर्ल्ड कप तक बांग्लादेश के कप्तान बनाए गए
Next articleUNSC में आतंकवाद पर चीन का एक और झूठ, जैश आतंकी को नहीं किया ब्लैकलिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here