Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण

मुख्यमंत्री ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण

26
0

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर को कांकेर जिले के विकासखंड मुख्यालय चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने परिसर में कदंब का पौधे लगाकर उसे सींचा। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर श्रीमती ऋचा शर्मा, एसपी शलभ सिन्हा, के अलावा सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष मानक दरपट्टी, चारामा अध्यक्ष रैनसिंह कांगे, सर्व आदिवासी समाज चारामा अध्यक्ष गौतम कुंजाम, समाज प्रमुख ठाकुर राम कश्यप सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दरगहन चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना हेतु जमीन दान में देने वाले जोशी परिवार का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट कर किया। परिवार की ओर से वयोवृद्ध चंद्रकांत, श्रीमती हरिप्रिया जोशी ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका कु. तनुश्री जोशी के साथ भेंट कर तस्वीर भी खिंचाई।

Previous articleटी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम हो चुकी है फाइनल, अब कोई इंजर्ड हो तभी अन्य को मिल सकता है मौका
Next articleगुलाम कश्मीर के पूर्व पीएम हैदर बोले – केवल मजबूत विरोध ही गुलाम कश्मीर (पीओके) को पाकिस्तान का हिस्सा बनने से बचा सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here