Home Uncategorized सीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा, कहा किसी गांव का कोई...

सीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा, कहा किसी गांव का कोई घर तिरंगा अभियान से ना छूटे

22
0

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमे यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के हर घर पर तिरंगा लगराए। प्रदेश के हर गांव, हर वार्ड का कोई भी घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित होने से ना छूटे। यह सुनिश्चित करने के लिए  प्रदेश के दूरस्थ गांवों तक राष्टÑीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में प्रदेश में जारी तैयारियों की वीडियो कांफ्रेसिग से समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारी देशभक्ति की अभिव्यक्ति है। हमे यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के हर घर पर तिरंगा लहराएं। हर गांव, हर वार्ड  के सभी घरों को इस अभियान में शामिल किया जाए। जिला कलेक्टर ध्वज विक्रय केन्द्रों के बारे में जानकारी के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें। जन-जन को हर घर तिरंगा अभियान में  सम्मिलित होंने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से  सभी मंत्री , नव निर्वाचित  जनप्रतिनिधि,  सामाजिक कार्यकर्ता, शासकीय अधिकारी, विद्यार्थी, राष्टÑीय ध्वज लहराते औश्र अपने घरों पर राष्टÑीय  ध्वज लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपने फोटो अवश्य अपलोड करें।

बैठक में सभी प्रभारी मंत्री, संभाग स्तरीय अधिकारी और जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक इस बैठक में वर्चुअली जुड़े। निवास पर स्थित कार्यालय में आयोजित इस बैठक में  मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस , अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला  प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेन्द्र सिंह,  पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना मौजूद थे।

 

Previous articleचीन कूटनीतिक मोर्चे पर हुआ चित, श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर नहीं ठहरेगा चीनी श‍िप
Next articleकियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा इंस्टा स्टोरी चैट वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here