Home मनोरंजन दिशा पाटनी के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली नई गर्लफ्रेंड आकांक्षा ?

दिशा पाटनी के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली नई गर्लफ्रेंड आकांक्षा ?

23
0

बीते 6 साल से एक्ट्रेस दिशा पाटनी को डेट कर रहे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच टाइगर का नाम एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा से जुड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर और आकांक्षा कई म्यूजिक वीडियो में पहले ही साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, इस बारे में जब टाइगर से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ से आकांक्षा शर्मा की मुलाकात 2020 की शुरुआत में  म्यूजिक वीडियो ‘आई एम अ डिस्को डांसर 2.0’ के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों म्यूजिक वीडियो ‘कैसेनोवा’ में भी साथ नजर आए थे। बात करें आकांक्षा शर्मा की तो उन्होंने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। साल 2020 में उन्होंने साउथ की फिल्म ‘त्रिविक्रम’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके अलावा वे महेश बाबू और वरुण धवन जैसे कलाकारों के साथ कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं दिशा के सवाल पर टाइगर ने एक बार फिर चुप्पी साध ली। दोनों के बारे में रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों बीतें काफी वक्त से साथ थे। ऐसे में दिशा अब टाइगर से शादी करना चाहती थीं पर टाइगर शादी के लिए तैयार नहीं हुए। वे अभी करियर पर फोकस करना चाहते हैं और इसी वजह से दोनों अलग हो गए। बहरहाल, हाल ही में रिलीज हुई ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के लिए टाइगर ने दिशा को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। बता दें कि टाइगर और दिशा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों ने भले ही कभी अपने रिश्ते के बारे में आॅफिशियली अनाउंस नहीं किया पर दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। दोनों से जब भी पूछा जाता वे एक-दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड ही बताते थे। हालांकि, दिशा कई बार टाइगर के फैमिली वैकेशन पर भी उनके साथ नजर आईं थीं।

Previous articleयति नरसिंहानंद गिरि बोले- ‘हर घर तिरंगा अभियान का बहिष्कार करो हिंदुओं, भगवा ध्वज लगाओ’, मुसलमानों के पास जा रहा पैसा
Next articlePM के लिए अब भी 53% लोगों की पसंद नरेंद्र मोदी, आज हुए चुनाव तो फिर NDA सरकार: सर्वे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here