Home Uncategorized आजादी अमृत महोत्सव पर व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा दुकानों पर तिरंगा लगाया...

आजादी अमृत महोत्सव पर व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा दुकानों पर तिरंगा लगाया गया

12
0

धार
आजादी की 75  वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त  तक देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हे । इसी अभियान के तहत भाजपा प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ जिला धार के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता तय करते हुए देश जागृति के इस यज्ञ में अपनी आहुति देने का निर्णय लेते हुए शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाल कर नगर के मुख्य मार्गो की समस्त दुकानों पर तिरंगा लगाया गया ।

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के इस अभियान में  भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,विधायक नीना वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गोयल,मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, नरेश राजपुरोहित, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोहित तातेड़,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया,राजेंद्र मोदी , ओम मेहरवानी,  राजेंद्र छजलानी ,सतीश अग्रवाल ,प्रवीण टांक, धीरज चौहान, पारस गंगवाल , परिणय अग्रवाल, अशोक मेहता, शांतिलाल शर्मा, मनीष मकवाना, भगवानदास मालवीय, मुन्नालाल राठौड़, नमन रावल, नीलेश मंडलोई,राजेश हरोड़, सन्नी होडा,सुरेश पिपलोदिया,देवेंद्र रावल, भय्यूराम,प्रतिभा शर्मा,राजेश सिसोदिया,कमल हरोड़,गौरव जैन सहित  जन प्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ता आदि इस अभियान में शामिल थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Previous article4.85 करोड़ COVID ऐप यूजर्स का डाटा शंघाई में हुआ हैक, हैकर बोला- 4 हजार डालर में खरीद लो
Next articleलायंस क्लब धार सिटी का संस्थापन समारोह संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here