Home देश जालंधर: कृष्ण भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया झूलन उत्सव, भजनों पर...

जालंधर: कृष्ण भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया झूलन उत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

28
0

जालंधर
श्री हित लाडली कुंज मंदिर उधम सिंह नगर में कृष्ण भक्तों ने झूलन उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। बता दें कि, झूलन उत्सव राधाकृष्ण भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दौरान दरबार में आकर्षक वेल पत्तियों, अंगूरों की कलाकृति से जड़ित झूले में विराजमान भगवान कृष्ण और राधा रानी के दर्शनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कृष्ण भक्तों को झूलन उत्सव की बधाई
इस अवसर पर पारस महाराज ने कृष्ण भक्तों को झूलन उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज का पर्व ब्रज के प्रमुख पर्वों में से एक है। यही वजह है कि हरियाली तीज पर्व पर भगवान को झूले में विराजमान कर झुलाया जाता है। झूले में विराजमान अपने आराध्य के दर्शन कर श्रद्धालु भी अभिभूत हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि झूलन उत्सव सावन महीने के शुक्ल पक्ष के 11 दिन से शुरू होता है और श्रावण पूर्णिमा तक चलता है। यह एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक पांचों दिन मनाया जाता है।

भजनों पर नाचने के लिए मजबूर हुए भक्त
कुर्बान क्यों ना जाऊं दरबार है निराला, झूला तो झूले रानी राधिका, जाऊं बार-बार बलिहारी मेरे रमन बिहारी के, राधे राधे बोल श्याम आएंगे…भजनों की तान छेड़कर भक्तों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। सत्यम देवा, सतीश साईं, गुरु देवा, अभिषेक महाराज, पूनम संत, शिव साईं विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा, अशोक कपूर, गोपी वर्मा, राकेश ठाकुर, संजय आनंद, मनी कनौजिया, कमल दुआ, सुमित कपूर, रमेश अरोड़ा, कृष्णा लूथरा, अंकुर सोनी, ममता, शिंपू, नंदिनी, गगुन बेदी, पुनीत गांधी, नीटु राणा, मंजू, रोहन, हनी, विकास, सपना, मोनिका, नैंसी, कशिश, पल्लवी, दीपक, सक्षम, हिमांशु, करण, कनिका, रेनू, रेखा, सुधा, किरण, आशा, मेहरा आदि थे।

Previous articleअवैध कॉलोनाइजरों की लिस्ट में भाजपा विधायक और महापौर, चर्चित भूमाफिया को कौन बचा रहा
Next articleईशा गुप्ता ने दीवार से चिपक कर करवाया फोटोशूट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here