Home छत्तीसगढ़ 94 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 6 गांजा तस्कर गिरफ्तार

94 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 6 गांजा तस्कर गिरफ्तार

25
0

जगदलपुर

जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी के चार अलग अलग प्रकरणों पर 6 गांजा तस्करों बनमाली बघेल, नदो जानी, ठाकुर सिंह बघेल, देवी सिंह नाग, जोगेन्द्र कुमार एवं रामनाथ बघेल को गिरफ्तार कर गांजा तस्करों से 94 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार सभी 06 गांजा तस्करों के विरूद्ध थाना दरभा में पृथक-पृथक प्रकरणो में 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।

दरभा थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से गांजा की तस्करी करने की सूचना पर दरभा थाना की अलग-अलग टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर अलग-अलग समय और जगहो पर 4 प्रकरणो में 6 गांजा तस्कर बनमाली बघेल निवासी ग्राम जैबेल, नदो जानी निवासी जिला नवरंगपुर, ठाकुर सिंह बघेल निवासी ग्राम जैबेल, देवी सिंह नाग निवासी छतौडी करपावंड, जोगेन्द्र कुमार निवासी जिला नवरंगपुर, रामनाथ बघेल निवासी जिला सुकमा के कब्जे से कुल 94 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

Previous article07 अगस्त 2022 रविवार राशिफल
Next articleमुख्यमंत्री चौहान और सांसद वी.डी. शर्मा ने स्व. श्रीमती सुषमा जी की स्मृति में पौधा रोपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here