Home छत्तीसगढ़ बासागुड़ा के 8 ग्रामीण महिलाएं व आश्रम छात्रावास के 22 बच्चे हुए...

बासागुड़ा के 8 ग्रामीण महिलाएं व आश्रम छात्रावास के 22 बच्चे हुए मलेरिया पीड़ित

21
0

बीजापुर
नेलसनार के बाद अब बासागुड़ा क्षेत्र में मलेरिया पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सभी छात्रों को स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में भर्ती किया गया है। ज्यादातर मलेरिया पीड़ितों में यहां संचालित हो रहे आश्रमों में अध्यनरत बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा के आसपास के आश्रम छात्रावास के 22 बच्चों को मलेरिया हुआ है, इसके अलावा 8 ग्रामीण महिलाएं व बच्चे भी शामिल है। सभी छात्रों व ग्रामीणों व दुधमुंहे बच्चों का स्वास्थ केन्द्र बासागुड़ा में उपचार जारी है।

बासागुड़ा के चिकित्सक डॉ. तरूण गोटे के अनुसार अभी आश्रम छात्रावास के लगभग 21-22 बच्चे तथा 8 ग्रामीण, महिला तथा दुधमुंहे बच्चे मलेरिया से पीड़ित हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। उन्होने कहा कि ग्रामीणों में जागरूकता की कमी से ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है।

Previous articleसीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी कैडर को घर-घर जाकर समझाएं सरकारी काम
Next articleशकीरा के खिलाफ 117 करोड़ की टैक्स चोरी का लगा आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here