Home राजनीति अखिलेश यादव आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे, कहा- तबीयत बेहतर

अखिलेश यादव आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे, कहा- तबीयत बेहतर

24
0

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से बाहर आने पर अखिलेश ने कहा कि उनकी तबीयत बेहतर है। आजम को बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत क्रिटिकल बताई है।  अस्पताल से निकलने पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान से मिला, उनसे बातचीत हुई। उनकी तबीयत ठीक है। वह पहले से बेहतर हैं। आजम खान को लेकर अखिलेश यादव पिछले कुछ समय से निशाने पर रहे हैं।

आजम खान की तबीयत बिगड़ी, 48 घंटे क्रिटिकल
उनके चाचा शिवपाल यादव और गठबंधन के साथी रहे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने भी एक दिन पहले ही अखिलेश और रामगोपाल यादव पर आजम का नाम लेकर निशाना साधा था। ऐसे में अखिलेश यादव का आजम खान से मिलना पहुंचने को विरोधियों की बोलती बंद करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।  इससे पहले भी जब जेल में रहने के दौरान आजम खान और अखिलेश के बीच दूरियां बनीं तो यह अस्पताल में ही पहली बार दोनों की मुलाकात हुई थी। आजम खान से मिलने अखिलेश यादव दिल्ली के गंगा राम अस्पताल पहुंचे थे।

 

Previous articleनेवी की महिला ऑफिसर्स ने अरब सागर के ऊपर उड़ान भर सर्विलांस मिशन को पूरा किया
Next articleस्‍व-सहायता समूह की महिलाओं से सीएम ने तिरंगा क्रय किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here