Home देश जालंधर: 13 अगस्त से शुरू होगा अभियान, भाजपा नेता अमरी बोले- बरकरार...

जालंधर: 13 अगस्त से शुरू होगा अभियान, भाजपा नेता अमरी बोले- बरकरार रखेंगे झंडे की शान

20
0

जालंधर
केंद्र सरकार ने इस वर्ष 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने की घोषणा की है। देश भर में इसे तेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। जालंधर में 13 अगस्त से इसकी शुरुआती की जाएगी। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत को लेकर बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल बोलीना के गांव बोलीना में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला भाजपा देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने की। इस मौके पर अमरी ने कहा कि तिरंगे की शान हर हाल में बरकरार रखी जाएगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणाी सदस्य व विधानसभा हलका आदमपुर के कन्वीनर राजीव पांजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और विधानसभा क्षेत्र करतारपुर के कन्वीनर सुरिंदर महे, जिला भाजपा महासचिव गिरधारी लाल बोलीना, मनजीत सिंह बिल्ला (जिला भाजपा प्रधान किसान मोर्चा जालंधर देहात), भूपिंदर सिंह (जिला भाजपा महासचिव एससी मोर्चा जालंधर देहात), नीना जैन (जिला भाजपा सचिव जालंधर देहात) ने कहा कि तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा लहराया जाएगा। अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और इस शान को हमें सदैव बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। इस अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत जालंधर में 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Previous articleग्वालियर को हरा-भरा व स्वच्छ शहर बनाने के लिए निगमायुक्त ने दिलाई शपथ
Next articleहमले को बना लो हथियार, केजरीवाल की ‘मोदी चाल’, क्या गुजरात में AAP करेगी कमाल?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here