Home Uncategorized विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कावड़ यात्रा गुरु रत्नेश्वरधाम मे किया जलाभिषेक

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कावड़ यात्रा गुरु रत्नेश्वरधाम मे किया जलाभिषेक

24
0

सिवनी
आज दिन- सोमवार दिनांक 01/08/2022को बम-बम भोले का जयकारे लगाते हुए कांवण लेकर पहुंचे विधायक  दिनेश राय मुनमुन सहित पवित्र कांवड़ यात्रा कर रहे भोलेबाबा के श्रद्धालुओं का विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुर कलां सहित जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन सहित भोलेबाबा के श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल 04:30 बजे मातृधाम ग्राम कातलबोडी मे मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन व पूजन उपरांत द्वितीय दिवस भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास मे पवित्र बम बम भोले पवित्र कांवड़ यात्रा आरंभ कर ग्राम करहैया होते हुए प्रातः 06:30 बजे ग्राम जैतपुर कलां पहुंचे। जहां पर ग्रामवासियों द्वारा मां बैनगंगा के निर्मल जल से भरी कांवड़ लेकर पहुंचे विधायक  दिनेश राय मुनमुन जी एवं सभी श्रद्धालुओं की ढोल-बाजों से आगवानी कर पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। इसके साथ ही यात्रा मार्ग मे जगह-जगह स्वागत कर स्वल्पाहार कराया गया। इसके पश्चात कांवड़ यात्रा ग्राम खैरी, भाटीवाडा, मुंगवानी, सापापार, चौडा होते हुए ग्राम दिघौरी पहुंचकर विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं श्रद्धालुओं ने द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य व जिले सहित देश की उन्नति व सुख समृद्धि की मनोकामनाओं के साथ गुर रत्नेश्वर धाम मंदिर मे स्थापित भगवान भोलेबाबा के पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का पूर्ण विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ मे भरे गंगाजल से जलाभिषेक किया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन की ओर समस्त श्रद्धालुओं के भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गयी।

 इस पावन अवसर पर सर्वश्री पं. अजीत तिवारी जी, नितेन्द्र गुड्डू बघेल जी भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती पायल यादव जी सरपंच जैतपुरकलां, अरविन्द यादव जी, देवेन्द्र बघेल जी, घनश्याम बघेल जी, श्याममिलन पांडे जी, प्रवेश राय जी, सुरेश सनोडिया जी, नंदकिशोर बघेल जी, सुदामा बंजारा जी, राज भगवत पटेल जी, अखिलेश राय जी जेवनारा माल, धनसिंह धन्नू बघेल जी, राजीव उइके जी, राम राय जी, कान्हा राय जी, किशोर यादव जी, अमित पांडे जी, कपिल पांडे जी, मुकेश चंदेल जी, अंकित दुबे जी, मोंटी तिवारी जी,  अखिलेश पांडे, सुरेन्द्र शेरु माल्या जी, कृष्णा ठाकुर जी, जितेन्द्र ठाकुर जी निज सहायक एवं बडी संख्या मे श्रद्धालुगणों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

Previous articleसंजय राउत की गिरफ्तारी पर उद्धव ठाकरे ने किया बदले का ऐलान
Next articleविजय देवरकोंडा को देख मुंबई में बेकाबू हुई भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here