Home धर्म एवं ज्योतिष 07 अक्टूबर 2022 शुक्रवार राशिफल

07 अक्टूबर 2022 शुक्रवार राशिफल

7370
0
मेष- आज राशि स्वामी मंगल व गुरु बैंकिंग व आईटी फील्ड में लाभ देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जाँब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।
 
वृष- आज का दिन पॉलिटीक्स के लिए थोड़े संघर्ष का है। जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। जाँब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।
 
मिथुन- आज के दिन यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों कम्बल व तिल का दान करें। गो माता को पालक खिलाएं। राहु प्रेम में दूरियां दे सकता है।
 
कर्क- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में है। दाम्पत्य जीवन मे प्रेम का संचार होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। रुका धन मिलेगा। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व पिता तथा बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
 
सिंह- इस राशि से सप्तम चन्द्रमा दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता लाएगा। इस राशि से द्वितीय सूर्य व अष्टम गुरु जाँब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व पीला रंग शुभ है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
 
कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम शुभ तथा गुरु सप्तम धन प्रदान करने वाला है। जाँब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। युवा लव लाइफ में क्रोध को संयमित रखें।
 
तुला- चन्द्रमा इसी राशि से पँचम गोचर रत है। पँचम संतान का भाव होता है। शनि मकर में वक्री है। संतान को लाभ संभव है।हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रेम में अति भावुकता पर नियंत्रण रखें।
 
वृश्चिक- सूर्य एकादश ,चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु पँचम मंगलमय है। आज का दिन जाँब में सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी शुभ है। राशि स्वामी मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में क्रोध से बचें।
 
धनु- आज चन्द्रमा तृतीय, सूर्य कर्म भाव में है। जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
 
मकर- चन्द्रमा द्वितीय व गुरु मीन में ,इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं।धन के अनायास व्यय के प्रति सावधान रहें।पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है।
 
 
कुंभ- चन्द्रमा मन व प्रेम का कारक ग्रह होकर इसी राशि में रहकर प्रेम में माधुर्यता देगा। द्वितीय गुरु धार्मिक यात्रा का संयोग बना रहे हैं। सूर्य शुभ लाभ देगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मङ्गल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री कृष्ण जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।
 
मीन- इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व द्वादश चन्द्रमा शुभ फल देंगे। द्वादश व्यय भाव है।प्रेम में विवाद से बचें। खष्ठम सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आफिस कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें
Previous articleकेरल में 2 बसों की जोरदार टक्कर, 9 की मौत और 38 घायल, हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
Next articleप्राकृतिक खेती को मिशन मोड में अपनाने से हम आने वाली पीढ़ी के लिए धरती को सुरक्षित स्वरूप में छोड़ पाएंगे – मुख्यमंत्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here