Home Uncategorized राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुशवाह ने विकास यात्रा में किया जन-संवाद

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुशवाह ने विकास यात्रा में किया जन-संवाद

45
0

4 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

भोपाल

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर जिले में गुरूवार को विकास यात्रा में 4 करोड़ 66 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही नागरिकों से जन-संवाद कर उनकी समस्याएँ जानी और निराकरण के निर्देश दिये।

राज्य मंत्री कुशवाह ने ग्वालियर के वार्ड-61 के सांई नगर में 46 लाख 77 हजार, खुरैरी में एक करोड़ 30 लाख, सिद्धपुरा में 35 लाख, बालाजीपुरम कॉलोनी में 45 लाख 84 हजार, वार्ड-62 की शंकरपुरी कॉलोनी में 16 लाख 71 हजार, वार्ड-63 के रायरू में 17 लाख और बरौआ में एक करोड़ 75 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने विकास यात्रा में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सभी पात्र व्यक्तियों को योजना में लाभान्वित करने के लिये कहा। उन्होंने योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किये। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और नागरिक विकास यात्रा में साथ थे।

 

Previous articleबलौदाबाजार में ट्रक और पिकअप के बीच भिड़ंत,हादसे में 11 लोगों की मौत
Next article1 करोड़ 28 लाख बिजली बिल बकाया होने के चलते मुरैना शहर में बिजली कंपनी ने 6 ट्रांसफार्मर बंद किये