Home मनोरंजन शादी के 6 साल बाद 43 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं बिपाशा...

शादी के 6 साल बाद 43 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं बिपाशा बसु

87
0

मुंबई
  पिछले महीने मीडिया में ऐसी खबर आई थी कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। लेकिन तब ना बिपाशा और ना ही  उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की थी। अब बिपाशा ने करण के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी का एलान कर दिया है। इन तस्वीरों में बिपाशा ने बिना ब्रा की शर्ट पहनी हुई हुई है, जिसकी सिर्फ एक बटन लगी और बाकी हिस्सा खुला है।  बिपाशा के चेहरे पर मुस्कराहट है और करण सिंह रोमांटिक अंदाज में उनके बेबी बंप पर लगाए नज़र आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में करण बेबी बंप को चूम रहे हैं। बिपाशा ने नीचे पेंट भी नहीं पहना है।

बिपाशा ने कैप्शन में क्या लिखा?

तस्वीरों के साथ बिपाशा ने लिखा है, "एक नया वक्त, एक नया दौर, एक नई रोशनी जिंदगी के दर्पण में एक नया शेड जोड़ रही है। हमें पहले के मुकाबले और पूरा बना रही है। हमने इस जिंदगी की शुरुआत व्यक्ति रूप से की, फिर हम एक-दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार हमें देखना थोड़ा अनुचित लग रहा था। जल्दी ही हम जो कभी दो थे,  तीन हो जाएंगे। हमारें प्यार की निशानी, हमारा बच्चा जल्दी ही हमारे साथ होग्गा और हमें आनंद से भर देगा।"

फैन्स का शुक्रिया अदा किया

बिपाशा ने इसके आगे अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है और लिखा है, "आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकमानाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। क्योंकि वे हमारे साथ हैं और हमेशा रहेंगे। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जिंदगी हमारे बच्चे को जोड़ने के लिए शुक्रिया।"

बिपाशा शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की नजदीकियां 2014 में आई फिल्म 'अलोन' के सेट पर बढ़ी थीं। इसके लगभग 2 साल बाद 30 अप्रैल 2016 को उनकी शादी हुई। इसके बाद कई बार बिपाशा की प्रेग्नेंसी की अफवाह मीडिया में उड़ती रही है। लेकिन हर बार बिपाशा-करण ने चुप्पी साधते हुए इन्हें दरकिनार कर दिया और कमेंट करते हुए बस इतना ही कहा कि जब भी ऐसा कुछ होगा तो वे खुद उसका एलान कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here