भाजपा प्रत्याशियों ने कहा हम अच्छे वोटों जीतेंगे, देखे कहा BJP आगे कहा कांग्रेस…

ग्वालियर
डबरा से भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी सुमन को उम्मीद है कि उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और वे अच्छे वोटों से जीतेंगी। मतगणना स्थल पर आने से पहले उन्होंने अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना की और संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इमरती वही है, कमल का बटन वही है, महाराज भी वही हैं फिर क्यों जीत नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर सभी का सहयोग व मेहनत रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के 'आइटम' कहने से उन्हें फायदा होगा। जनता में इसकी तीखी प्रतिक्रिया थी। नवरात्रि में शक्ति ने उनसे यह बुलवाया था। मैंने भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया है, मुझे अच्छे वोट मिलेगा।
मैं तो सेवक हूं, सेवक ही बना रहूं: प्रद्युम्न
ग्वालियर सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा मैं तो जनता का सेवक हूं और सेवक ही बने रहना चाहता हूं। नतीजे अच्छे ही आएंगे क्योंकि चुनाव मैं नहीं ग्वालियर की जनता ने लड़ा है। अभी कुछ ही घंटों में सब सामने आ जाएगा। मैंने तो ईश्वर से यही प्रार्थना की है कि वह मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं जनता की सेवा कर सकूं।
भाजपा कहां आगे
- सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे
- ग्वालियर से भाजपा के प्रदुम्न सिंह तोमर आगे
- अनूपपुर से भाजपा के बिसाहूलाल से आगे
- सुरखी से भाजपा के गोविंद राजपूत आगे
- बमौरी से भाजपा के महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे
- बड़ा मलहरा से भाजपा के प्रदुम्न सिंह लोधी आगे
- ग्वालियर ईस्ट से भाजपा की मुन्नालाल गोयल आगे
- डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे
- सुवासरा से भाजपा के हरदीप सिंग डंग आगे
- सांची से भाजपा के प्रभुराम आगे
- मान्धाता से भाजपा नारायण पटेल से आगे
- मुंगावली से भाजपा के बृजेन्द्र यादव आगे
- नेपानगर से भाजपा की सुमित्रा कासडेकर आगे
- बदनावर से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे
- अशोकनगर से भाजपा के जसपाल सिंह जज जी आगे
- जोरा से भाजपा के सूबेदार सिंह राजोधा आगे
कांग्रेस कहां आगे
- भांडेर से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे
- आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे
- सुमावली से कॉन्ग्रेस के अजय सिंह कुशवाहा आगे
- करेरा से कोंग्रेस से प्रागीलाल जाटव आगे
- मेहगांव से कोंग्रेस के हेमंत कटारे आगे
बसपा से आगे
- मुरैना से बसपा रामप्रकाश राजोरिया आगे
- पोहरी से बसपा कैलाश कुशवाहा आगे