Home Uncategorized प्रदेश की बेटी भावना 15 अगस्त को यूरोप के माउंट एल्ब्रुस की...

प्रदेश की बेटी भावना 15 अगस्त को यूरोप के माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर फहरायेगी तिरंगा

63
0

भोपाल
दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर मध्यप्रदेश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली भावना डेहरिया अब 15 अगस्त को यूरोप की सबसे ऊँची शिखर माउंट एल्ब्रुस रूस (ऊँचाई 18 हजार 510 फीट) पर तिरंगा फहराएंगी। आजादी के अमृत महोत्सव में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के एएमडी विवेक श्रोत्रिय ने पर्वतारोही भावना को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सफल होने की शुभकामनाएँ दी। हर घर तिरंगा अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने की बात भी कही।

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुउषा ठाकुर एवं प्रमुख सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के तामिया गाँव की पर्वतारोही भावना मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुँची। डिप्टी डायरेक्टर एडवेंचर एवं फिल्म उमाकांत चौधरी ने भी भावना को शुभकामनाएँ दी। चौधरी ने बताया कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर और ट्रेकिंग के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ाने हेतु इस तरह के प्रयासों में सहयोग किया जा रहा है।

पर्वतारोही भावना 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर फतेह हासिल करने वाली प्रदेश की चुनिंदा महिलाओं में से एक है। उन्होंने वर्ष 2019 में दीपावली के दिन अफ्रीका महाद्वीप का माउंट किलिमंजारो और होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का माउंट कोजिअस्को के सबसे ऊँचे शिखर पर फतह हासिल कर भारत का परचम दुनिया में लहराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here