मध्य प्रदेशराज्य
नाथ बोले- भाजपा ने बोली लगाकर बनाई सरकार

छतरपुर
कमलनाथ सहित कांग्रेस के कई नेता आज भाजपा पर बड़ा मलहरा की सभा में जमकर बरसे। कमलनाथ ने कहा कि जनता को सच्चाई का साथ देना है। उन्होंने बोली लगाकर सरकार बनाई है। हमने जनता के वोटों से सरकार बनाई थी। वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने व्यापमं और रेत में जमकर लूटा। इसलिए वोट देने के लिए यह पैसे देंगे तो ले लेना लेकिन वोट कांग्रेस को ही देना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का अब पूरा फोकस राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा पर है।
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की बड़ा मलहरा की सभा में महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने दावा किया है कि वे कांग्रेस छोड़कर कर भाजपा में नहीं जा रहे हैं। भाजपा यह झूठ प्रचारित कर रही है। उन्होंने सभा में कहा कि मैं ऐसे परिवार से नहीं जो गद्दारी करुं। जो गए वे 35 करोड़ में बिके हैं। प्रद्युम्न भाजपा में गए तो उनका और उनके जीजा का विकास हुआ।