मध्य प्रदेशराज्य
तुलसी-गोविंद अब मंत्री नहीं, दिया इस्तीफा

भोपाल
प्रदेश के दो मंत्रियों जलसंसाधन और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट और राजस्व तथा परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत का कार्यकाल 21 अक्टूबर को रात बारह बजे समाप्त हो जाएगा। मंत्री तुलसी सिलावट ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे त्यागपत्र में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि वे भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 चार के प्रावधानों के परिप्रेक्ष्य में 20 अक्टूबर को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री पद से स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे है। उन्होंने दोपहर से ही त्यागपत्र स्वीकार करने का आग्रह किया है। वहीं राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत का कार्यकाल रात बारह बजे अपने आप ही समाप्त हो जाएगा।