उत्तर प्रदेशराज्य
गायत्री प्रजापति के बारे में ब्रज भवन ने ईडी को दी अहम जानकारियां

लखनऊ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के विरुद्ध दर्ज मनी लांड्रिंग मामले की जांच में गुरुवार को भी उनके पूर्व मैनेजर ब्रज भवन चौबे से पूछताछ की। चौबे ने इस दौरान ईडी को गायत्री के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां दीं।
सूत्रों अनुसार चौबे ने ईडी को गायत्री और उसके करीबियों की करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज भी सौंपे। उन्होंने ईडी को बताया कि गायत्री ने अपने ड्राइवर और नौकरों को भी करोड़पति बना दिया। पूर्व मंत्री के ड्राइवर के नाम पर करोड़ों की संपत्तियां खरीदी गई हैं। चौबे ने कई बेनामी संपत्तियों का ब्योरा भी दिया।
इस प्रकरण में ईडी गायत्री के अलावा उनके दोनों बेटों से भी पूछताछ कर चुकी है। चौबे ने अपना बयान दर्ज कराने के लिए खुद ईडी से संपर्क किया था। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है। बयान दर्ज कराने पर उनकी हत्या भी की जा सकती है।