मध्य प्रदेशराज्य
कोठेकर अनमोल रत्न थे : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रवादी विचारक और प्रचारक अरविंद कोठेकर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोठेकर का जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित था। वे एक अनमोल रत्न थे। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से स्व. कोठेकर की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।